फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संगठन के उ्देश्य पर डाला गया प्रकाश

संगठन के उ्देश्य पर डाला गया प्रकाश

Tue, 20 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संगठन के उ्देश्य पर डाला गया प्रकाश

विज्ञापन
सतहरिया। सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) द्वारा सोमवार को भगौती बाल उद्यान सजई पंवारा में जिला स्तरीय सम्मेलन व सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व प्रादेशिक मंत्री जितेंद्र हरि पांडेय ने किया। उन्होंने ने कहा कि सोवियत संघ के विघटन के बाद 1993 में संगठन को इस्कफ के नाम से जाना जाता था। दुनिया में खानपान, रहन-सहन, गीत-संगीत, बोली-भाषा सब अलग -अलग है। इसमें देश के अंदर और बाहर मैत्री भाव, आपसी संबंध व सांस्कृतिक एकता स्थापित करना ही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू शास्त्री ने कहा कि एकता व सहिष्णुता के बल पर मानवीय जंग को जीता जा सकता है। इसके लिए हमें संविधान के अनुसार सामाजिक, सांस्कृतिक, एकता और धर्म निरपेक्षता को मजबूत करना होगा। इसके पूर्व जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें मंजू शास्त्री को जिलाध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ यादव को जिला मंत्री,मान सिंह को कोषाध्यक्ष, सालिकराम पटेल व नंद लाल विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता नंदलाल विश्वकर्मा व संचालन इस्कफ संयोजक सालिकराम पटेल ने किया। जगन्नाथ शास्त्री, सुभाषचंद्र पटेल, अशोक कुमार, सत्य नरायन, सूर्य प्रताप, कल्पनाथ गुप्ता, विनोद कुमार, डा. गंगा प्रसाद पटेल, राकेश कुमार आदिउपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed