{"_id":"5bec7038bdec22694b42c2c8","slug":"154222193216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर व काली फिल्म पर नहीं जाती पुलिस की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर व काली फिल्म पर नहीं जाती पुलिस की निगाह
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरकोनी। यातायात माह के दौरान प्रतिबंध के बावजूद सिरकोनी ब्लॉक के सभी सड़कों पर हूटर बजाते हुए गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इतना ही नहीं तमाम ऐसी गाड़ियां भी सड़क पर नजर आ रही हैं, जिसके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। जिला प्रशासन और एआरटीओ की निगाहें ऐसे वाहनों पर न जाने क्यों नहीं जाती हैं। जबकि यातायात माह चल रहा है।
सिरकोनी ब्लॉक में हर जगह हूटर लगे और काली फिल्म वाले वाहन बेरोकटोक फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। सड़क पर दौड़ रहे इन वाहनों पर न्यायालय का आदेश भी बेअसर है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि चार पहिया वाहन वह लग्जरी हो या फिर अन्य किसी के शीशे पर काली फिल्म का प्रयोग न किया जाए इसके बावजूद ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हूटर का प्रयोग रौब जमाने के लिए करते है।