{"_id":"5bec700abdec2269a7717327","slug":"154222188613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट मे आने से महिला की मौत .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट मे आने से महिला की मौत .
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। कैराडीह गांव में एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित महिला ने मंगलवार की रात इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव घर लाकर पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिए। कैराडीह गांव निवासी सावित्री देवी (52) पत्नी राज नारायण यादव को एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार आना शुरू हुआ। परिजन स्थानीय चिकित्सकों से उपचार के बाद जौनपुर ले गए, जहां निजी चिकित्सालय में कई दिनों तक उपचार होने बाद भी आराम नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को उसको इलाहाबाद एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।