{"_id":"5bec6f36bdec2269ba10d3e4","slug":"154222167410-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घटान अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच नन्हे सिंह व स्वर्ण पदक विजेता सत्यनरायन सिंह ने किया। इस दौरान दौड़, लम्बी कूद, ऊची कूद, रस्साकशी, रिले व बाधा दौड़ समेत अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। 100 मीटर रेस बालक सर्वेश प्रथम,बालिका में हर्षिता प्रथम, 1500 मीटर बालिका में श्रेयांशी सिंह प्रथम,बालक यूराज यादव प्रथम, ट्रिपल जम्प में अभिषेख कुमार प्रथम, डिसकस थ्रो में श्रेयष सिंह प्रथम, शाटपुट में पवित्रम यादव प्रथम, भला प्रक्षेप में आराधना मौर्या प्रथम रही। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन चेन्नई शार्ट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त सर्वेश सिंह ने किया। इस दौरान सारेगामापा लिटिल चैम्स के ऑडिशन में चयनित विद्यालय की छात्रा विदुषी वर्मा को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह व स्वागत प्रबन्धक संदीप सिंह ने किया। संचालन सलमा मलिक ने किया। प्राचार्य रामानुज यादव ने धन्यबाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सांसद रामचरित्र निषाद, दिनेश सिंह, महेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव,सुरेश यादव,शरद जैसवार,मंगेश यादव,मान्धाता,नसीम,दीपमाला सिंह, सुरभि सिंह, आरती सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, नाहिद नेहा,निगार खान आदि उपस्थित रहे।