फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधानसभा घेराव को सफल बनाने पर मंत्रणा

विधानसभा घेराव को सफल बनाने पर मंत्रणा

Sun, 11 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा घेराव को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
जौनपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को शिया इंटर कालेज में हुई। जिसमें 20 नवंबर को विधानसभा घेरने के कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।

जिला अध्यक्ष मंगरुराम मौर्या ने बताया कि सभी शैक्षिक संगठन संयुक्त बैनर तले एक होकर 20 नवंबर को विधानसभा घेरने का ऐलान कर चुके हैं। जिसे सफल करने के लिए भारी संख्या में शिक्षकों को पहुंचना होगा। उनके पहुंचने से सरकार पर भी दबाव बनेगा। श्रद्धा गुप्ता व विनोद यादव ने संयुक्त रूप से आंदोलन में भाग लेने के लिए मड़ियाहूं ब्लाक से अधिक से अधिक शिक्षकों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। विवेकानंद यादव महामंत्री ने जनपद के सभी वित्त विहीन शिक्षकों को स्कूल बंद करके प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश यादव रविकांत दुबे आनंद पांडेय, महेंद्रनाथ यादव, बृजलाल यादव, प्रभाकर दुबे, शोभनाथ विश्वकर्मा, रामप्रसाद व विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed