फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व 19-10-50

नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व 19-10-50

Sat, 10 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व 19-10-50
जौनपुर। डाला छठ का पर्व रविवार से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। खरना 12 नवंबर और नहायखाय 11 नवंबर को है। व्रती महिलाएं लौकी और चावल खाकर व्रत की शुरुआत करेंगी। सोमवार की शाम पूड़ी बखीर खा कर व्रत रखेेंगी। मंगलवार को शाम का अर्घ्य होगा जबकि व्रत का पारण बुधवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ होगा।
विज्ञापन

सूर्योपासना के महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। छठ पर्व के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। व्रती महिलाएं पहले दिन दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को लौकी और चावल खाती है। इसी तरह दूसरे दिन सोमवार को पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को पूड़ी बखीर ग्रहण करती हैं। इसी दिन शाम को घाट छेंकने नदी के किनारे महिलाएं पहुंचेगी। व्रती महिलाएं मंगलवार की शाम नदी, तालाब अथवा किसी जलाशय के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का पारण होगा। त्यौहार नजदीक होने के बाद भी नदी के घाटों की अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। त्यौहार को लेकर घरों में तैयारी शुरू हो गई। घरों में साफ सफाई करने के साथ पूजा में लगने वाले सामानों की खरीददारी शुरू हो गई है। त्योहार को लेकर बाजार में दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। खास कर फल, सूप, दौरी, गन्ना आदि की दुकानें सज गई है।
विज्ञापन

-------------

बाजार में बढ़े फलों के दाम
जौनपुर। छठ पर्व के चलते बाजारों में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। गन्ना, सिंघाड़ा, संतरा, सेव केला आदि के दाम बढ़ गए हैं। सेव सौ से डेढ़ सौ रूपये किलो, आम दिनों में तीस से चालीस रुपये दर्जन बिकने वाला केला पचास से साठ रुपये दर्जन पहुंच गया है। इसी प्रकार अन्य फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आ रहा फल और पूजा में लगने वाले सामानों की कीमत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूप और दऊरी खरीदने के लिए लगी भीड़
जौनपुर। छठ पूजा पर दऊरी में पूजा सामान ले जाने की परंपरा है। इस नाते व्रती महिलाएं एक दिन पहले से सूप और दऊरी खरीदने के लिए बाजार में पहुंच गईं। शनिवार को शहर के नखास गली में सूप और दऊरी खरीदने के लिए भीड़ रही। सूप के दाम सौ से 125 रुपये हो गया। वहीं दउरी की कीमत दो सौ से तीन सौ रुपये हो गई। कुछ बड़े आकार की दउरी चार से पांच सौ रुपये में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed