फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा

गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा

Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा

विज्ञापन
जौनपुर। ढालगर टोला में गुरुवार को श्रीरसिया संकीर्तन मंडल की ओर से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। शशांक सिंह ‘रानू’ ने रसिया के माध्यम से गोवर्धन लीला का बखान किया।

उन्होंने कहा कि प्रभु ने विचार किया कि जब तक इन ब्रजवासियों के हृदय में भक्ति नहीं होगी, उनका कल्याण नहीं होगा। माता यशोदा उनका ध्यान रखने की बजाए प्रसाद बनाने में लगी थी तो कृष्ण ने रोना आरम्भ कर दिया। परन्तु माता यशोदा ने ध्यान ही नहीं दिया। नंद बाबा ने उनको बताया कि मैया इंद्र भगवान के पूजन के लिए प्रसाद बना रही हैं। कन्हैया ने पूछा कि इंद्र ने कभी दर्शन दिए, प्रसाद ग्रहण किया? अगर नहीं तो हमें गिरिराज का पूजन करना चाहिए। वे दर्शन भी देंगे तथा प्रसाद को भी ग्रहण करेंगे। ब्रजवासियों के हृदय में कृष्ण के प्रति प्रेम था। उन्होंने कन्हैया की बात मान ली। गिरिराज का पूजन किया। इंद्र पूजन बंद करने से कुपित हो गए और मेघ को बुलाकर ब्रज को तहसनहस करने का आदेश दे दिया। सात दिन लगातार वर्षा होती रही। गोविंद ने अपनी कानी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र के अभिमान को नष्ट किया। पूर्व डा. जीसी चौबे, शम्भूनाथ टंडन, अमरनाथ मिश्र, अवनीन्द्र तिवारी, ज्ञान जायसवाल, विद्याशंकर प्रजापति आदि ने भजनों की प्रस्तुति की। गोवर्धन का षोडशोपचार पूजन राजनारायन शुक्ल व डा. रजनीकांत द्विवेदी ने कराया। महंत महेंद्र दास, रवि मिगलानी, हरदेव सिंह, संजय पाठक, विनय बरौतिया, रत्नेश गाढ़ा, राजेश सिंह, नीरज उपाध्याय, अनिल प्रजापति, सुनील यादव, डा. विकास रस्तोगी, रत्नेश, किशोर ओझा, निशाकांत द्विवेदी, अल्का उपाध्याय, यवनिका सिंह, कुमुद पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed