{"_id":"5bd9fce0bdec2269aa2a1a6f","slug":"15410126649-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव टेलिकास्ट के जरिए पीएम हुए बूथ अध्यक्षों से रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव टेलिकास्ट के जरिए पीएम हुए बूथ अध्यक्षों से रूबरू
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। केंद्र सरकार के कार्यों का फीडबैक कार्यकर्ताओं से लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लाइव टेलीकास्ट के जरिये मुखातिब हुए। उन्होंने मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बरसठी ब्लाक के गनेशपुर निवासी संजय सिंह और मड़ियाहूं विधानसभा के रामपुर ब्लाक के राईपुर निवासी सुजीत राय से बातचीत की।
नगर के गंगा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सवा पाँच बजे मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने बात करने की इच्छा व्यक्त की। सुजीत कुमार राय ने प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए परिचय दिया। फिर जुलाई 2015 से लागू डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे मे अपना फीडबैक देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा इस कार्यक्रम की आलोचना की जा रही है। जबकि जनता लाभ मिलने की बात कहती हैं। उनके जबाब पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस दल किसी योजना की आलोचना करें तो समझ लीजिए कि उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। डिजिटल इंडिया का फायदा गिनाते हुए पीएम ने कहा कि टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों को घर बैठे फायदा मिल रहा है। भाजपा सरकार के बनने के बाद अब एक लाख बीस हजार गांव सभाओं के लोगों को लाभ मिल रहा है। घर बैठे रसोई गैस कनेक्शन मिल रहा है। योजनाओं की धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे जा रही हैं। संजय सिंह से उन्होंने जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया योजना के चलते उनके परोस के एक युवक को एक सप्ताह के अंदर पासपोर्ट जारी हो गया। जब पासपोर्ट मिला तो लोगो को आश्चर्य हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिये उक्त उपलब्धि का प्रचार प्रसार करने की अपील की। अपने ग्रुप के सभी सदस्यों को सरकार के काम की जानकारी जनता को देने की अपील की। संजय सिंह ने पीएम को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को सरकार का स्वर्णिम युग बताया। लाइव टेलीकास्ट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मिनट तक बात चीत की। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सांसद राम चरित्र निषाद को देखकर उनके बारे में भी लोगो को बताया ।
इनसेट
गदगद थे संजय एवं सुजीत
मछलीशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलीकास्ट को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। भाजपा के पदाधिकारियों की तरफ से पांच मंडलो मछलीशहर, बरसठी,रामपुर,मीरगंज,बेलवा से प्रत्येक मंडल से तीन लोगों का नाम भेजा गया था। चयन पीएमओ कार्यालय द्वारा किया गया। बरसठी ब्लाक के बूथ प्राथमिक विद्यालय गणेश पुर के संजय सिंह को चार दिन पहले पीएमओ कार्यालय से फोन द्वारा चयन की जानकारी मिली । वहीं रामपुर ब्लाक के बूथ प्राथमिक विद्यालय राइपुर के सुजीत राय को नमो ऐप पर कार्यक्रम में अपने चयनित होने की जानकारी मिली। दोनों कार्यकर्ताओ का कहना था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बात करने का अवसर मिलेगा यह सपना में भी सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
इनसेट
सीधा संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
मछलीशहर। सीधा संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों की भी भारी भीड़ जमा रही। लोग पी एम के द्वारा कार्यकर्ताओं से किये जाने वाले संवाद को लेकर काफी उत्साहित दिखे। ज्योंही प्रधानमंत्री ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र का नाम लिया पूरा हाल तालियों तथा भारत माता की जय के उदघोष से गुज उठा। प्रधानमंत्री के संबोधित करने से पहले मछलीशहर के सासंद राम चरित्र निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मछलीशहर लोकसभा में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने तथा संचालन ब्रहमदेव तिवारी ने किया। सीधा संवाद कार्यक्रम में विधायक दिनेश चौधरी, अनिता रावत, राकेश त्रिपाठी, विजय चंद पटेल, राजेश सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, शत्रुघ्न जायसवाल, वीरेंद्र पाण्डे, फहीम अंसारी, बृजेश शुक्ला, सोनू जायसवाल, टीपी त्रिपाठी, कृष्ण कुमार दुबे, रमेश दुबे, राजकृष्णत दुबे इंद्रेश तिवारी,सहित सैकड़ों की संखया में कार्यकर्ता मौजूद रहे।