फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाव से की गई भक्ति से प्रसंन्न होते हैं भगवान

भाव से की गई भक्ति से प्रसंन्न होते हैं भगवान

Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
भाव से की गई भक्ति से प्रसंन्न होते हैं भगवान

विज्ञापन
बरईपार/,सुजानगंज। चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि जिसके जीवन में अहंकार होगा उसके जीवन में भगवान कभी नहीं आते हैं। सामान्य आदमी भी अगर भगवान का नाम लेता है तो उसके प्रेम से भगवान दौड़े आते है। वह क्षेत्र के साड़ी खुर्द गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तों के बीच भगवान श्रीकृष्ण बाल चरित्र, गोवर्धन धारण की कथा का बड़े ही मनोरम तरीके से वर्णन किया।

कथा के प्रारंभ में जगद्गगुरु ने बहुत से श्रोताओं के सवालों का जवाब भी दिया। भगवान के बाल रुप गोविंद के अवतार की कथा के रूप में बताया। जिसमें भगवान की दिव्य ,लीलाओं, भगवान के दस अवतार मतस्यावतार , कक्षपावतार , वाराह अवतार , नरसिंह अवतार , वामनावतार , परशुराम अवतार , भगवान राम का अवतार कृष्ण अवतार बुद्ध वारह अवतार की कथा को सुनाया। कहा कि धन्य है भारत की भूमि जहां देवताओ ने अवतार लिया। भगवान किसी अन्य देश में जन्म नहीं लिए है। बस भारत में ही अवतार लेते हैं। किसी अन्य देश की महिला भगवान को अपने गर्भ में धारण नहीं कर सकती हैं। आगे कथा में भगवान के में दशावतार में दैत्यों का समूल नाश किया सबसे पहले पूतना को मारा। सकासुर, प्रणव्रत, बकासुर, अघासुर, संघचुड, त्रुणासुर, अरिसष्टा सुर , आदि दस दैत्य का वध भगवान ने किया। जगद्गगुर की कथा सुनकर पंडाल में सभी भाव विभोर हो गए। मंच का संचालन आयुष्मान जय मिश्र ने किया। कथा के आयोजक रमापति मिश्र , चंद्रकांत मिश्र ,ओमप्रकाश मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ओमप्रकाश शुक्ला इस अवसर पर एस पी मिश्र, शेषधर शुक्ला, आचार्य दिनेश जयोतिषी, आचार्य वाचस्पति मिश्र , संतोष त्रिपाठी , विनय कुमार सिंह प्रत्यूष मिश्र , अमृताशु मिश्र , प्रांजल मिश्र, हषर्वर्धन दिवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed