{"_id":"5bd6090bbdec22696469b48e","slug":"154075363619-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सीता का विलाप सुन दर्शकों की आंखें हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सीता का विलाप सुन दर्शकों की आंखें हुई नम
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। मोहरियाव गांव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के शनिवार की रात्रि में तीसरे दिन राम केवट संवाद से सीता हरण तक की लीला हुई। आरंभ में विशंभर नाथ दुबे ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की आरती उतारी।
वन गमन के दौरान शृंगवेरपुर में राम को पार उतारने के लिए केवट ने मना कर दिया। प्रभु के चरण पखारने के बाद उन्हें पार कराया। केवट की भक्ति देख कर लोग विभोर हो गए। उसके बाद रावण द्वारा सीता का हरण, जटायु युद्ध की लीला हुई। जय प्रकाश मिश्र एव अनमोल दुबे ने सुरीले गीत सुनाए। संचालन महामंत्री भाष्कर मणि तिवारी ने किया । चांद मोहम्मद, राजेंद्र विश्वकर्मा, सूबेदार पटेल,रामजी पांडेय,रविन्द्र दुबे ,सूर्यमणि दुबे,सोनू तिवारी, संतोष मिश्र, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
नेवढ़िया क्षेत्र की आदर्श रामलीला समिति विराजीपुर (धनेथू) के मंच पर में शनिवार की रात नककटैया, खरदूषण वध, सीता हरण की लीलाएं हुईं। शूर्पनखा के तंग करने पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। बदला लेने के लिए आए उसके भाइयों खर व दूषण को मार दिया। आखिर में रावण ने मारीच स्वर्ण मृग के रूप में भेजा। दोनों भाई आखेट करने गए तो सीता का हरण करर लिया। भक्त जटायु ने रोकने की कोशिश की तो रावण ने उसका वध कर दिया। सीता का पता लगाने गए हनुमान की पूंछ तो रावण ने जलाई लेकिन हनुमान जी ने लंका ही जला दी। राम सत्यम दुबे, लक्ष्मण मगन दुबे, सीता आदर्श दुबे, शूपर्णखा सूबेदार, रावण राजन दुबे और जटायु महेंद्र साधु बने।
विज्ञापन
सिरकोनी ब्लाक के गोपीपुर गांव के ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के मंच पर लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, विभीषण शरणागति की लीला हुई। अभिनेता आशीष माली व उनकी टीम ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। अंगद का स्वरूप पंकज सिंह, रावण का चिंटू सिंह, सीता का नितेश सिंह तथा राम व लक्ष्मण के स्वरूप बब्बू सिंह व शिवा सिंह बने। डा. आरए मौर्या एवं डा. एके मौर्या स्वरूपों की आरती उतारी। प्रबंधक रविंद्र बहादुर सिंह पप्पू, डायरेक्टर जयनाथ सिंह, उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह लुट्टूर, प्रधान मनोज सिंह, संतोष सिंह दादा व सत्य प्रकाश सिंह सत्तू ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामलीला का संचालन जय प्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगुनू ने किया। मछलीशहर के आदर्श रामलीला समिति ग्राम सभा कुंवरपुर (गंगापुर) में सीता स्वयंवर की लीला हुई। राम वपुल यादव ,लक्ष्मण अविनाश यादव, सीता शुभम पाल, परशुराम राजकुमार पाल, रावण रमेश चंद बने थे। बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव के दुर्गा धर्म मंडल रामलीला समिति के मंच पर सीता हरण और लंका दहन की लीला हुई। सीता के हरण पर लोगों की आंखें नम हो गईं तो हनुमान जी ने अशोक वाटिका उजाड़ी तो लोगों ने खूब ठहाके लगाए। रामजीत यादव, छोटेलाल विश्वकर्मा, सरयू प्रसाद शर्मा, राजन सिंह, मनोज सिंह, रवींद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रामपुर का ऐतिहासिक मेला 29 को
रामपुर । स्थानीय क्षेत्र का ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मेला 29 अक्तूबर को और 30 अक्तूबर को भरत मिलाप का आयोजन विजयदशमी मेला मैदान में होगा। जिसमें लागों एवं चौकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी मेला कमेटी के प्रबंधक बबलू जायसवाल व ग्राम प्रधान विनोद कुमार जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी मेला एवं भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। ऐतिहासिक लागों एवं चौकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।