फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुल का प्रस्तावित स्थान बदलने से आक्रोश

पुल का प्रस्तावित स्थान बदलने से आक्रोश

Mon, 29 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुल का प्रस्तावित स्थान बदलने से आक्रोश

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के नैपुरा घाट पर बनने वाले पुल का स्थान बदलने से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। सपा सरकार ने गोमती के नैपुरा खर्चनपुर घाट पर पक्के पुल के निर्माण के लिए 23 करोड़ 21 लाख का बजट पास कर दिया था। पुल बनने से जौनपुर तथा वाराणसी के बीच की दूरी लगभग दस किलोमीटर कम हो जाएगी। कुछ प्रभावशाली लोगों ने पुल का स्थान परिवर्तित करा दिया है।

पुल विझवार सारंग और सुंघुलपुर के बीच बनाने की तैयारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि धन अवमुक्त नैपुरा घाट के नाम से हुआ तथा नैपुरा घाट पर पीपे का पुल भी है। स्थान परिवर्तन से इधर के लोगों को आवागमन में असुविधा होगी क्योंकि बाद में पीपे का पुल ही नहीं बनेगा। नैपुरा गांव निवासी प्रभु नारायण राय द्वारा इस पुल के स्थान परिवर्तन को लेकर संबंधित विभाग से जन सूचना अधिकार के तहत कई बार जानकारी भी मांगी लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई जानकारी नही दी गई। प्रभु नारायण राय का कहना है कि पुल निर्माण के स्थान परिवर्तन को लेकर हमने प्रधान मंत्री से लेकर मुख्य मंत्री तक गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। उनका कहना है कि इसमें हमारे विधायक एवं सांसद के उदासीनता से भी इसमें स्थान परिवर्तन हो रहा है। यह पुल पास तो हुआ लेकिन केराकत विधान सभा क्षेत्र का पुल लेकिन बन रहा है जफराबाद विधान सभा क्षेत्र में। पुल निर्माण के स्थान परिवर्तन पर क्षेत्र के प्रभु नारायण राय ठाकुर प्रसाद राय ,राकेश राय ,संतोष राय ,शिवशंकर राय डॉ मुकेश सुधीर यादव ,गुड्डू पांडेय भोला माली ,डॉ बहादुर समेत क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर यह पुल अपने वास्तविक स्थान पर नहीं बनेगा तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed