{"_id":"5bd4b3c6bdec2269612ac866","slug":"154066627213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दिया जाए प्रतिकर अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दिया जाए प्रतिकर अवकाश
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अवकाश के दिनों में गैर शैक्षणिक कार्य के बदले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से मिलकर पत्रक सौंपा।
बीएसए को दिए गए पत्रक में शिक्षकों ने प्रतापगढ़ और बाराबंकी समेत कई अन्य जिलों में शिक्षकों को दिए गए प्रतिकर अवकाश का हवाला दिया। कहा कि दूसरे जिलों में जब शिक्षकों को अवकाश के दिनों में काम लेने पर प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था की गई है तो जौनपुर में क्यों नहीं हो सकती। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के जिलामंत्री रविचंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, विरेंद्र सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, अनिल दीप चौधरी आदि मौजूद थे।