फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चारों भाईयों का मिलने होते ही जयकारे से गूंजा मेला परिसर

चारों भाईयों का मिलने होते ही जयकारे से गूंजा मेला परिसर

Sun, 28 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चारों भाईयों का मिलने होते ही जयकारे से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
केराकत। नगर का भरत मिलाप शनिवार की भोर में संपन्न हुआ। चारों भाइयों का मिलन का दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखे छलक गयीं। इस मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भरत के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अनुकरण करने का संदेश दिया। बहुत ही हृदय स्पर्शी रहा।
शुक्रवार की रात लाग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश चौधरी, अध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल ने फीता काटकर किया। लगभग डेढ़ दर्जन झांकियों ने मेले अपनी आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। जिसमें प्रमुखता से लोगों की नजर गन्ने से लटकी हुई। बालिका, मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कलाओं का उत्तम प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध करदिया। झांकिया पुरानी रामलीला स्टेज नरहन से प्रारम्भ होकर कोतवाली चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। रात भर नगर में उत्सव का माहौल दिखा। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालु भोर तक झांकियों के मनोहर दृश्यों को देखभावविभोर होते रहें।
विज्ञापन

वाराणसी के अवसानगंज निवासी कैलाश विश्वकर्मा ने कृष्ण अर्जुन रथ की झांकी बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाराणसी के बबलू सोनकर ने महिषासुर का वध की झांकी प्रस्तुत कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। तीसरा इनाम जौनपुर के कान्हेलाल की बोफोर्स तोप की झांकी रही, जिसे तीसरा इनाम मिला। उप जिला अधिकारी केराकत चंद्रेश कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, केराकत नगर के चेयरमैन विजय साहू,अध्यक्ष सन्तोष साहू,महामंत्री राजीव साहू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कमलापुरी, संयोजक में योगेश सैनी, दीपक सेठ (गुड्डू), मन्नू गुप्ता ,सुशील पटवा ,उपदेश कमलापुरी, उपस्थित रहे। संचालन वीरेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजावट को देखने उमड़ी भीड़

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के भरत मिलाप मेले के दूसरे दिन सजावट को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। लवकुश दल, हनुमान दल, श्रीराम दल, भरत दल, शंकर दल आदि रोशनी कमेटियों ने विद्युत सजावट का बेहतर प्रदर्शन किया। रंग बिरंगे झालरों से सड़कों की सजावट की गई थी।
मानों त्रेता युग में प्रभु श्री राम के विजय महोत्सव में आकाश के तारे टिमटिमाते हुए नूर की बारिश कर रहे हो। विभिन्न रोशनी कमेटियों की तरफ गगनचुंबी पांच तल्ला का फाटक बनाया गया था। रोशनी कमेटियों के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें जीतने के लिए कमेटियों ने अपनी सजावट का जबरदस्त प्रदर्शन किया। लवकुश दल के मंच पर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त व रमई नेता ने ओम नाथ तथा राधा रमण यादव सहित संस्थापकों को श्रृद्धांजलि दी। प्रमुख लोगों को सम्मानित किया सब्जी मंडी में ओजस्व प्रोत्साहन समिति की तरफ से अध्यक्ष शशांक गुप्त ने मां मैहिर देवी चौकी समिति को पुरस्कृत किया। हनुमान दल के अध्यक्ष राजीव केशरी सहित कई रोशनी कमेटियों के मंच पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंगद का पांव नहीं हिला पाए योद्धा

सिकरारा/मीरगंज। आदर्श रामलीला समिति कुरनी समाधगंज और नव युवक आदर्श रामलीला समिति अगहुआ बाजार में शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद की लीला हुई। राम के दरबार का कोई योद्धा अंगद का पांव हिला तक नहीं सका।
समाधगंज में रावण ने अंगद को उसके पिता बालि का हवाला देकर मिलाने का प्रयास किया और सेनापति बनाने की पेशकश की लेकिन अंगद ने उपहास उड़ा दिया। इस पर रावण क्रोधित हो गया तो अंगद ने जमीन पर पांव जमाते हुए कहा कि कोई पांव उठा दे तो रामचंद्र युद्ध नहीं करेंगे। कोई भी अंगद का पांव नहीं हिला सका तो रावण जब आगे बढ़ा लेकिन अंगद ने पांव पीछे खींचते हुए कहा कि मेरे नहीं राम के पांव पकड़ो वही कल्याण करेंगे। राम का स्वरूप राहुल अग्रहरी, लक्ष्मण का सुधीर, सीता का सनी अग्रहरी, अंगद का रामचंद्र गुप्ता ने धारण किया था। संचालन राकेश मिश्रा मंगला व आभार ज्ञापन प्रबंधक राजन सिंह ने किया।
मीरगंज के अगहुआ बाजार में अंगद ने रावण से कहा कि भगवान राम के पांव पकड़ो वह दयालु हैं, तुम्हें माफ कर देंगे। तुम सीता माता को सम्मान के साथ वापस कर दो। उनके यह कहते ही पुरा पंडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। रामलीला मंचन में चंद्रेश यादव, रतन लाल, रामचंद्र गुप्ता, दानबहादुर यादव, देवेंद्र जायसवाल, नन्द लाल शर्मा, अनिल गुप्ता ने सहयोग किया।

थानागद्दी में श्रीराम नाटक रामलीला समिति के मंच पर नक्कटैया की लीला हुई। लक्ष्मण ने शूर्पनखा की नाक काट ली। उसका बदला लेने खर-दूषण सेना लेकर पहुंचे लेकन मारे गए। क्रोधित रावण ने सीताहरण की योजना बनाई और मामा मारीच को सोने का हिरन बनकर पंचवटी भेज दिया। राम हिरन का शिकार करने गए तो साधु वेश में आए रावण ने सीता का हरण कर लिया। उधर, रामपुर बाजार में श्री प्रधान नगर रामलीला समिति की ओर से आयोजित राम वन गमन की लीला हुई। महेश दुबे, मनीष उपाध्याय, प्रियांशु ,फूलचंद कनौजिया, टिंकू उपाध्याय विषम ओझा, छेदी लाल जायसवाल, भोरिक सोनकर, बनवारी दुबे ,रामदुलार दुबे ,कलेक्टर दुबे, ब्रह्म नाथ दुबे ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed