फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ज्योति के भोजपूरी भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

ज्योति के भोजपूरी भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

Thu, 25 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ज्योति के भोजपूरी भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता
शाहगंज। क्षेत्र के सबरहद गांव की रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन का अवलोकन बतौर मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू व विशिष्ठ अतिथि भक्ति गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने किया। बुधवार की रात्रि सबरहद राम लीला मैदान पर पहुंचे। राम लीला समिति ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि जिस रामलीला समिति मे बतौर संरक्षक शाहिद खान व राशिद प्रधान जैसे समाजसेवी हों वह रामलीला समिति समूचे जनपद के लिए गंगा जमुनी संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश करती है। मुझे जौनपुर की मिट्टी से जुड़े होने पर गर्व है। जनपद के हर क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब को विशेष तरजीह दी जाती है। वहीं विशिष्ठ अतिथि रविन्द्र सिंह ज्योति ने अपने कई गीत गाकर उपस्थित जन समूह को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। भारत सरकार द्वारा चल रही योजना ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ को समर्पित एक गीत ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, देश को स्वर्ग बनाओ’ की जन समूह ने जमकर सराहना की। संचालन राजकुमार सिंह ने किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इस अवसर पर गुलाम साबिर, पंकज सिंह, फहद खान, अतुल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, पारितोष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, श्यामराज मौर्य, बबलू श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा, शंभूनाथ यादव, आभास श्रीवास्तव, हरिमोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed