फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिना काम कराए ही हो गया है लाखों का भुगतान

बिना काम कराए ही हो गया है लाखों का भुगतान

Mon, 22 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिना काम कराए ही हो गया है लाखों का भुगतान
बदलापुर / घनश्यामपुर । ब्लाक के बहरीपुर कला गांव में विभिन्न परियोजनाओं पर बिना काम कराए ही चौदहवां राज्य वित्त से लाखों रुपये निकालने का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीशचंद्र उपाध्याय ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव पंचायत राज विभाग व जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश चंद्र उपाध्याय ने डीएम व प्रमुख सचिव पंचायत राज विभाग को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि सत्यनारायण के चक से मोती के चक तक खड़ंजा निर्माण पर 1.17 लाख , प्राथमिक विद्यालय बहरीपुरकला में शौचालय निर्माण के लिए 1.72 लाखे, बहरीपुरकला में विकास कार्यों की मजदूरी 2.41 लाख , हरिजन बस्ती से तुलसीपुर ब्राह्मण बस्ती तक नाला खुदाई पर 2.54 लाख, ओमप्रकाश ,पप्पू , श्यामबिहारी , मयाशंकर आदि के यहां चबूतरा बनाने के लिए 32800 रुपये, प्राथमिक विद्यालय में खड़ंजा व मिट्टी के काम के लिए 212831, सुरेश , अजय ,दिलीप व शिवपूजन के घर के पीछे बिना कार्य कराए ही 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उनका दावा है कि इसमें से कोई काम नहीं कराया गया। हालांकि अधिकारी इस तरह की जानकारी से इनकार रहे हैं। बीडीओ रमाशंकर सिंह ने कहा कि बिना काम कराए भुगतान का मामला संज्ञान में नहीं है । यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed