फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भारत के उघमी नेपाल में भी लगाए उद्योग 18-55-25

भारत के उघमी नेपाल में भी लगाए उद्योग 18-55-25

Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भारत के उघमी नेपाल में भी लगाए उद्योग 18-55-25
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में भारत नेपाल मित्रता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेपाल से भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व मे आए पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का सीडा के उद्यमियों ने स्वागत किया। नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल ने भारत नेपाल के संबंध को और मजबूती प्रदान करने के लिए व्यावसायिक संबंध को सुधारने के साथ ही एक दूसरे देश में उद्योग लगाने पर भी सहमति प्रदान करते हुए सहयोगात्मक रवैया अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि नेपाल भारत का मित्र देश है। कार्यक्रम में नेपाल से आए यादव सेवा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, महासचिव महेश्वर यादव, सचिव डंबर नरायन यादव, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने हिंदुस्तान से नेपाल जाकर अपनी फैक्ट्रियों को स्थापित करने की अपील की। कहा कि नेपाल द्वारा हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि नेपाल की तरफ से हम लोगों ने एक एसोसिएशन बनाया है। जिसमें भारत से जाने वाले सभी उद्योगपति जिन्हें अपने उद्योग लगाने हैं कल कारखाने लगाने हैं उन्हें शामिल किया गया है। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत प्रशासन और सरकार की तरफ से न हो। भारत से जाने वाले किसी भी समुदाय के लोग नेपाल में आकर भ्रमण भी कर सकते हैं। इस मौके पर गिरधारी यादव, कृपाशंकर यादव, संजय तिवारी, सुनील यादव, राहुल दुबे, आरबी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed