फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाम से जूझता रहा पूरा शहर

जाम से जूझता रहा पूरा शहर

Mon, 22 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझता रहा पूरा शहर
जौनपुर। त्योहार बीतने के बाद सोमवार को शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गई। ध्वस्त यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने की वजह से वाजिदपुर से लेकर सिपाह तक चार किमी लंबा जाम लग गया। जाम में भाजपा जिलाध्यक्ष और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार को जेसीज चौराहे पर रोडवेज और डग्गामार बसों द्वारा सवारियां उतारने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक से डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम में फंसकर जूझना पड़ा। ओलंदगंज, लाइन बाजार, नईगंज, जगदीशपुर, पचहटिया, कोतवाली पर भी जाम लगा जिससे लोगों को परेशानी हुई। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद अचानक शहर में तकरीबन डेढ़ सौ वाहनों की संख्या बढ़ गई। उधर क्रासिंग सीहीपुर और जगदीशपुर के बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहों पर यातायात के सिपाही और होमगार्ड रहते हैं। वह सजग रहते तो जाम नहीं लगता। लोग भी एक दूसरे से आगे जाने के चक्कर में यातायात नियमों का पालन नहीं करते। जिसकी वजह से आए दिन जाम लगता है और लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही कारगर उपाय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed