फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   निषादों को दिलवाएंगे उनका हक: जय प्रकाश

निषादों को दिलवाएंगे उनका हक: जय प्रकाश

Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
निषादों को दिलवाएंगे उनका हक: जय प्रकाश
जौनपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री पशुधन, मत्स्य, संपत्ति एवं नगर भूमि विभाग जय प्रकाश निषाद ने कहा है कि मछुआ समुदाय को उनका हक दिलाने के लिए विधानसभा में सवाल उठाऊंगा और मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा। वह कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित मछुआरा प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो मांगें रखी गई है। उसे पूरा कराने का वह प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि पिछड़ों का हक दिलाने के लिए वह लड़ाई लड़ रहे हैं। सदन से लेकर जनता के बीच मांगों को रखेंगे और पूरी कोशिश होगी कि मछुआरों को उनका हक मिले। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पहले कहा जाता था कि केंद्र और प्रदेश में अलग-अलग सरकारें हैं। ऐसे में मांग पूरी नहीं हो सकती लेकिन अब तो एक ही पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। ऐसे में समाज की मांग है कि दिल्ली की तरह यूपी में आरक्षण की सुविधा हो। मत्स्य मंत्रालय का निर्माण किया जाए। राष्ट्रीय मछुआ आयोग का गठन हो। मछुआरों को क्रेडिट कार्ड, मछुआरा आवास, मछुआ बीमा दिलाया जाए। इस मौके पर सम्मेलन को मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया लाल निषाद, सह संयोजक रमेश वर्मा, राकेश सिंह, भाष्कर निषाद, रामहित निशाद, आयोजक जगदीश नारायण निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed