फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चालू वर्ष के छह माह बाद भी नहीं भेजी गई है16आवासों को पैसा

चालू वर्ष के छह माह बाद भी नहीं भेजी गई है16आवासों को पैसा

Mon, 22 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चालू वर्ष के छह माह बाद भी नहीं भेजी गई है16आवासों को पैसा
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के लगभग सात महीने बीत गए। जिले में 3475 लोगों के आवास जारी किए गए थे। उनमें से 1095 आवास के लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजी ही नहीं गई। इतना ही नहीं 16 लाभार्थियों के खाते में तो एक रुपया भी नहीं भेजा गया है। इस पर सवाल उठने लगे तो जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारी अब जांच करके रकम भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता देती है। यह रकम घर बनाने के लिहाज से नाकाफी है। ऊपर से लगातार भवन निर्माण सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन विभाग पैसे देने में कोताही बरत रहा है। आवास के लिए पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी 70 हजार रुपये की और तीसरी किस्त 10 में हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। इस दौरान नींव बना लेने पर पहली, छत पूरा करने पर दूसरी और तीसरी किश्त मकान तैयार होने पर उसकी रंगाई आदि के लिए दी जाती है। इस साल जिले में कुल 3475 आवास बनाए जाने हैं। आवास बनाने के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाकर लाभार्थियों का चयन भी कर लिया है। लेकिन अभी तक न तो सभी लाभार्थियों को पहली किश्त और न ही दूसरी किश्त जारी कर पाया है। विभाग द्वारा पहली किश्त आवास के लाभार्थियों को जारी की गई है।इन्हीं लाभार्थियों में से 2380 लाभार्थियों को दूसरी किश्त की धनराशि जारी किया है। अभी भी 1095 आवास के लाभार्थी दूसरी किश्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 16 आवास के लाभार्थी को एक भी किश्त नहीं मिली है। लाभार्थी आवास की किश्त लेने के लिए ब्लाक व विभाग का चक्कर काट रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारी और प्रधान की मिलीभगत के चलते किस्त नहीं जारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोट:
अभियान चलाकर आवासों की जांच की जा रही है। नींव बना लेने वाले लाभार्थियों को दूसरी किस्त दी गई है। जैसे-जैसे लाभार्थी काम पूरा कर रहे हैं, उनको अगले चरण की रकम दी जा रही है। 16 लाभार्थियों के अभिलेखों में त्रुटि रहने के कारण अभी तक धनराशि नहीं भेजी जा सकी है।-अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed