फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा

मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र के हौज अभेरवां गांव में दुर्गा माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अभेरवां गांव में दुर्गा माता का विशाल मंदिर बनकर तैयार होने के बाद रविवार को माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा दुर्गा माता की प्रतिमा के साथ हौज गांव से प्रारंभ होकर जफराबाद नगर पंचायत के सभी वार्डों का परिक्रमा करते हुए मखदुमपुर, शाहबदेपुर, बाबा बाजार से होकर वापस अभेरवां मंदिर पर पहुंचा।

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत 14 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। 15 अक्टूबर को शतचंडी पाठ प्रारंभ कर 21 अक्टूबर को यज्ञ कर समापन किया गया। इसके बाद दुर्गा माता की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को मूर्ति स्थापना, हवन व भंडारा का आयोजन किया गया है। दुर्गा माता का मंदिर अब तक क्षेत्र का सबसे विशाल मंदिर माना जा रहा है। मंदिर की नींव संत लक्ष्मीधर शुक्ला द्वारा वर्ष 2013 में पड़ा था। 2013 में संत लक्ष्मीधर का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से इस मंदिर को पूर्ण रूप नहीं मिल पाया था। वर्ष 2018 में आलोक शुक्ला ने मंदिर को पूर्ण रूप प्रदान करने का बीड़ा उठाया। दूरदराज के तमाम संतों के सहयोग से उक्त मंदिर को पूर्ण रूप दिया गया। मूर्ति पूजन पंडित आचार्य विजय पाठक, भारतेंदु 1008 महामंडलेश्वर लखनऊ, जगन्नाथ पाठक, नीरज श्रीधर महाराज 1008 मंडलेश्वर के द्वारा किया गया। इस दौरान सुभाष शुक्ला, मनोज मिश्रा, उपेंद्र चौहान, हरिशंकर शुक्ला, लाठी गुरु कन्हैयालाल शुक्ला, बबलू चौहान, चंदन चौहान, प्रदीप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed