{"_id":"5bccc451bdec2269bc7fe2fa","slug":"154014622315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका दिवस पर निकाली रैली, गोष्ठी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका दिवस पर निकाली रैली, गोष्ठी का हुआ आयोजन
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। स्थानीय विकास खंड के बेहड़ा और देवराई में स्वयंसेवी संगठन द्वारा बालिका दिवस पर रैली निकाली गई। इसके बाद वर्तमान समय में किशोरियों का नेतृत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। रविवार को स्वयंसेवी संगठन लोक चेतना समिति के सहयोग से आयोजित रैली व गोष्ठी के माध्यम से किशोरियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
महिलाओं और किशोरियों के लिए काम कर रही एक स्वयं सेवी संस्था की सरिता देवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को वास्तविकता के धरातल पर साकार करने की जरूरत है। जिला समन्वयक पूनम देवी ने कहा कि अच्छे कार्य करने के लिए किशोरियों का प्रोत्साहन किया जाना चाहिए। ब्लाक समन्वयक अनिल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इसके पहले किशोरियों ने अनिल कुमार और सरिता देवी के संयोजन में बेहड़ा और देवराई में रैली निकाली। इस दौरान वे तख्तियां लेकर चल रही थीं जिस पर यौन उत्पीड़न बंद करो, नजरे नहीं झुकाना है, आगे बढ़ते जाना है व हमें चाहिए आजादी नारे लिखे हुए थे। कार्यक्रम में जमुआ, बेहड़ा, बराई, बरई, पारापाटी, घुड़दौड़ सहित 12 गांवों की किशोरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुमन, अंजली, माधुरी, कोमल, सुनीता, कुसुम, उर्मिला, आशा, रिया, पुष्पा, गीता, ज्योति, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।