फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्र संघ चुनाव की खबर में जोड़----

छात्र संघ चुनाव की खबर में जोड़----

Mon, 22 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की खबर में जोड़----
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है। उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए पोस्टर और होर्डिंग से पूरा शहर पट गया है। कालेज प्रशासन लिंग दोह कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक चुनाव आचार संहिता का पालन कराने की बात तो कह रहा है लेकिन प्रत्याशी खुलेआम नियमों का उलंघन कर रहे हैं। हाल यह है कि कालेज गेट के पास ही प्रत्याशियों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा रखी है। दो दिन में 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। मतदान दो नवंबर को परिणाम की घोषणा शाम को होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को नामांकन होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद न तो पोस्टर और बैनर को हटाया गया और न ही हटाने के लिए निर्देश दिया गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन के समय मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने को कहा गया है। प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र के लिए वाराणसी जाना पड़ेगा। समय कम होने के कारण प्रत्याशियों में अफरातफरी है। मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिला तो 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा कर पाना संभव नहीं होगा। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को, नाम वापसी 25 अक्तूबर को होगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 25 अक्तूबर को होगा। डा. ओपी सिंह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन के समय जरूरी प्रमाणपत्र
जौनपुर। नामांकन के दिन हर प्रत्याशी को एक पासपोर्ट साइज की फोटो, 100 रूपये नामांकन शुल्ल, 500 रूपये जमानत राशि, दो प्रस्तावक, प्रत्याशी और प्रस्तावकों को अपने साथ फीस रसीद लाना होगा। मुख्य चिक्तित्साधिकारी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का सर्टिफिकेट, उपस्थिति प्रमाण पत्र, अंतिम परीक्षा पास करने की मार्कसीट और आधार कार्ड साथ में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान
जिला अस्पताल से मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा। छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी यदि आवेदन करते हैं तो उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वाराणसी रेफर किया जाएगा। वाराणसी के शिवपुर स्थित मानसिक अस्पताल से मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अभी किसी प्रत्याशी ने मानसिक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन नहीं किया है।

डा. रामजी पांडेय, सीएमओ जौनपुर
छात्र संघ चुनाव की खबर में जोड़----
कोट--
टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 23 अक्तूबर को नामांकन होगा। दो नवंबर को मतदान कराया जाएगा। दो दिन में 34 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सभी प्रत्याशियों का चुनाव आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया है। आचार संहिता अनुपालन कराने में पूरी कड़ाई बरती जाएगी।
डा. ओपी सिंह
चुनाव अधिकारी, टीडी कालेज जौनपुर
कोट--
चुनाव को लेकर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
दिनेश पाल सिंह
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed