{"_id":"5bc38caabdec22174b2c1f8f","slug":"153954215811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा सांड़ के हमले में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा सांड़ के हमले में दो घायल
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोईरी गांव में शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे दो लोगों पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के खोइरी गंाव निवासी काशी नाथ शुक्ला अपने घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद एक सांड़ दरवाजे पर पहुंचा और उनकी चारपाई उलट दी। काशीनाथ वहां से भागना चाहे तो सांड़ ने उन्हें गिरा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग लाठी डंडे के साथ दौड़े तो सांड़ भाग गया। बेहोशी की हालत में काशीनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी गांव मे रात को ही श्रीपति यादव को भी सांड़ ने सोते समय मारकर घायल कर दिया। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।