फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली विहिन घरों का आंकड़ा जुटा रहा डाक विभाग

बिजली विहिन घरों का आंकड़ा जुटा रहा डाक विभाग

Mon, 15 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिजली विहिन घरों का आंकड़ा जुटा रहा डाक विभाग

विज्ञापन
जौनपुर। डाक विभाग की ओर से बिजली विहीन घरों का आंकड़ा जुटाने का कार्य किया जा रहा है। उसके द्वारा लगभग 95 फीसदी राजस्व गांवों में सर्वे भी किया जा चुका है। इस दौरान करीब 15 हजार 840 घर ऐसे मिले हैं, जहां बिजली का कनेक्शन नहीं है। इन घरों का विवरण ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। अभी तक 669 राजस्व गांवों में बिजली विहीन मिले 3568 घरों का विवरण भी ऑनलाइन फीड कर चुका है।
शासन द्वारा हर घरों में बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना संचालित की गई है। यह कार्य दिसंबर तक पूरा करने का फरमान भी जारी किया गया है। इसके मद्देनजर बिजली विभाग द्वारा ऐसे घरों का चयन किया जा रहा है लेकिन समय से कार्य पूरा हो सके। जिले में 3287 राजस्व गांव हैं। इसमें बिजली विहीन घरों के सर्वेक्षण का कार्य डाक विभाग द्वारा किया जा रहा है। अभी तक कुल 3123 राजस्व गांवों के सर्वे का कार्य कर चुका है। इसमें लगभग 15 हजार 840 घर ऐसे मिले हैं, जहां बिजली का कनेक्शन नहीं है। विभाग द्वारा बिजली विहीन मिले इन घरों का विवरण ऑनलाइन फीड करने का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



विभाग सर्वे के दौरान ले रहा पूरा विवरण
जौनपुर। डाक विभाग सर्वे करने के दौरान पूरा विवरण जुटा रहा है। इसमें घर से बिजली का पोल कितनी दूरी पर है। ट्रांसफार्मर कितनी दूरी पर है। अविद्युतीकृत घर के परिवार के मुखिया का नाम, मकान संख्या, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बीपीएल कार्ड संख्या सहित सरपंच का नाम और मोबाइल नंबर आदि विवरण विभाग द्वारा लिया जा रहा है। इससे अविद्युतीकृत घर में बिजली का कनेक्शन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की ओर से अविद्युतीकृत घरों का सर्वे का निर्देश डाक विभाग को भी दिया है। अभी तक कुल 3123 राजस्व गांव में सर्वे का कार्य किया जा चुुका है। अविद्युतीकृत घरों का पूरा विवरण के साथ ऑनलाइन फीडिंग भी किया जा रहा है। अब तक 669 राजस्व गांवों में मिले 3568 अविद्युतीकृत घरों की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। - गौरीशंकर सिंह, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed