फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपात्रों के स्थान पर पात्रों को शौचालय बनवाने पर हुआ विचार

अपात्रों के स्थान पर पात्रों को शौचालय बनवाने पर हुआ विचार

Thu, 11 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अपात्रों के स्थान पर पात्रों को शौचालय बनवाने पर हुआ विचार

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें सत्यापन में पाए गए 13343 अपात्र लाभार्थियों के स्थान पर पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़ कर उनको शौचालय का निर्माण कराने पर विचार किया गया। साथ ही डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अर्न्तगत चयनित मैनपावर एजेंसी का कार्यकाल 31 दिसम्बर तक बढाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रधानों की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया जाए। स्वच्छाग्रही, सचिव या ऐसे जो भी व्यक्ति शौचालय निर्माण में अच्छा योगदान कर रहें हैं। उन्हे सम्मानित किया जाय। उन्होंने कहा कि ऐसे ढाबों एवं ईट भट्टों की सूची बनाए। जिन्होंने अभी तक शौचालय नहीं बनवाएं हैं। इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा, सीआरओ रामआसरे सिंह, डीपीओ जीडी यादव, डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, एसडीएम सदर मंगलेश दूबे, अनूप सिंह सहित सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed