{"_id":"5bbe4be7867a55282a38f2a9","slug":"153919790114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर छात्रों में स्कूल बैग व फल वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर छात्रों में स्कूल बैग व फल वितरित
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय चिकित्सा परिषद प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय की दसवीं पुण्यतिथि बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुरनद्दी भटवाचक पर मनाई गई। इस दौरान गरीब छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया।
पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार लाक प्रमुख और विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है।
पूर्वांचल राज्य मोर्चा गठन के प्रदेश संयोजक राजकुमार ओझा ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते
हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर प्रधानाध्यापक डा.हेमंत कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, मनोज ओझा, हिमांचल उपाध्याय, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, संतोष कुमार, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।