{"_id":"5bbe4828867a55286b340786","slug":"15391969414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुआयामी व्यक्त्वि के धनी से कमला प्रसाद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुआयामी व्यक्त्वि के धनी से कमला प्रसाद सिंह
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय घनश्यामपुर के संस्थापक प्रबंधक स्व. कमला प्रसाद सिंह का जन्मदिवस महाविद्यालय परिसर में बुधवार को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया।
प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बाबू जी स्वयं में एक प्रेरक व्यक्तित्व थे। उनमें समाज सेवा तथा राष्ट्र सेवा का समुच्चयी सामंजस्य था। जीवन के अंतिम क्षण तक उन्होंने समाजसेवा के गुरुतर दायित्व का निर्वहन किया। प्राध्यापक डा. जेपी सिंह ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह ऐसे जननेता रहे जिनकी सेवाओं का मूल्यांकन कर बुद्धिजीवी और चिंतक उन्हें विकास पुरुष के नाम से संबोधित करते थे। उपस्थित लोगों ने कमला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दिया। संचालन वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डा. जेपी सिंह, डा. वीरेंद्र तिवारी, डा. विजय शंकर सिंह, पूजा विश्वकर्मा, रीमा यादव, स्वाती गुप्ता आदि मौजूद रहे।