फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्राईवेट लाईनमैनों की हड़ताल है जारी,विद्युत व्यवस्था बेपटरी

प्राईवेट लाईनमैनों की हड़ताल है जारी,विद्युत व्यवस्था बेपटरी

Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्राईवेट लाईनमैनों की हड़ताल है जारी,विद्युत व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर । मृत संविदा कर्मी राजन्द्र उर्फ रामू बिन्द को मुआवजा सहित कई मांगो को लेकर चल रही प्राईवेट लाईनमौनों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। वहीं नगर एवं देहात इलाकों की विधुतव्यवस्था बेपटरी हो गई है।

विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर पर कार्यरत विद्युत कर्मियों ने कार्यकारी संस्था हिमांशु इलेक्ट्रिकल वर्कर्स पर संविदा कर्मचारियों का शोषण एवं लाखों रुपए के ईपीएफ व ईएसआई घोटाले का आरोप लगाया है । विद्युत कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गत 2 वर्षों से कर्मचारी भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा निगम का पैसा काट तो लिया जा रहा है। लेकिन अभी तक ईपीएफ व ईएसआई एकाउंट नंबर नहीं मुहैया करा गया है। जिससे यह प्रतीत होता है ठेकेदार द्वारा ईपीएफ व ईएसआई का लाखों रुपए गबन कर लिया है। इस संबंध में संविदा विद्युत कर्मी राजेश कुमार मिश्र जोखू ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा शासनादेश की अवहेलना करते हुए वेतन का भुगतान व बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजने की बजाय नगद में भुगतान किया जाता है । जबकि नियमानुसार कुशल श्रमिकों को 8025 रूपये व अकुशल श्रमिकों को 6512 रुपये ईपीएफ व ईएसआई कटौती सुनिश्चित करने के बाद आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने का शासनादेश जारी हुआ है । श्रम कानून के अनुसार किसी भी कार्यकारी संस्था एवं कंपनी को कर्मचारियों को चेक एवं ऑनलाइन वेतन भुगतान और कर्मचारी भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा निगम का एकाउंट खुलवा कर हर महीने ईपीएफ व ईएसआई कटौती सुनिश्चित करना होता है । जिसके अनुपालन मे उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी श्रम कानूनों के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने सहित श्रम कानूनों व सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का शासनादेश जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके संबंधित संविदा कर्मी ठेकेदार द्वारा शासनादेश की धज्जिया उड़ाई जा रही है। सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया जाता है। जिसके कारण आए दिन विद्युत कर्मियों के साथ हादसे होते रहते हैं।तीन अक्तूबर को संविदा कर्मी राजेंद्र उर्फ रामू बिंद की विद्युत पोल पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। संस्था यह कर मुकर गई यह हमारा कर्मचारी नहीं है । जिसके कारण प्राईवेट लाईनमैन व मुआवजा सहित कई मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे नगर एंव देहात इलाको की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed