{"_id":"5bb3c4a2867a557f6149dd28","slug":"15385079189-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता कार्यशाला में उद्योग स्थापित करने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता कार्यशाला में उद्योग स्थापित करने के सिखाए गुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में सोमवार से उद्यमिता विषयक दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के जरिए छात्रों को उद्यमिता के लिए जागरूक करना है। कार्यशाला में इंजीनियरिंग संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन टेकिप तीन के तहत किया गया।
कार्यशाला के पहले दिन लखनऊ के उद्यमिता विशेषज्ञ योगेंद्र कुमार, आरबी मिश्रा, गौरव खरे, सौरभ खरे तथा जौनपुर के साहेब सरन ने छात्रों को उद्यमिता स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा. संदीप कुमार सिंह ने कार्यशाला में आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। विभाग के प्राध्यापक दीप प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में उद्यमिता स्थापित करने तथा सफलता के लिए काफी प्रेरणा मिलती है। इससे विद्यार्थी को आत्म निर्भर बनने में काफी सफलता मिलती है। इस अवसर प्रो. बीबी तिवारी, डा. संदीप कुमार सिंह, डा. रजनीश भास्कर, डा. तुषार श्रीवास्तव, डा. दीप प्रकाश सिंह, डा. सुबोध कुमार, डा. अंकुश गौरव आदि उपस्थित रहे।