फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हनुमान का चरित्र सभी लिए है अनुकरणीय

हनुमान का चरित्र सभी लिए है अनुकरणीय

Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हनुमान का चरित्र सभी लिए है अनुकरणीय

विज्ञापन
बरईपार। कथावाचक प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कहा कि हनुमान जी का चरित्र सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके सुन्दर चरित्र का दर्शन सुन्दरकाण्ड से ही होता है। उन्होंने महराजगंज ब्लॉक के करशूल नाथ धाम कंधी में आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन भक्तों को हनुमान जी के महात्म को बताया। हरिशंकर शुक्ल और ग्रमीणों ने आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि सुन्दरकाण्ड रामचरित मानस के समस्त कांडों में श्रेष्ठ है। भोग, भगवान, यश, जगत सहित जो भी इच्छा होती है। उन सभी इच्छाओं की पूर्ति सुन्दरकाण्ड से होती है। सुन्दरकाण्ड का पाठ घर में प्रतिदिन अवश्य करें। जिससे भगवान की शक्ति मिलती रहे। सुन्दरकाण्ड मन की, जीवन की, विचारों की और आचरण की भी सुन्दरता है। सुंदरकाण्ड की शुरुआत किष्किकिन्धा पर्वत से होती है। महाराज ने कहा ‘अंगद सहित करेहु पुरराजो, ...भगवान ने कहा कि पहले राजकाज करो फिर मेरा नाम लेते रहना। मन को एकाग्र करो। जिससे भगवान से अपने को जोड़े। राज मिला, घर मिला, स्त्री मिली, सब कुछ मिलने के बाद व्यक्ति भगवान को छोड़ देता है। सारा समय गलत कार्यों में बिता देता है। उन्होंने कथा में आई महिलाओं से कहा कि घर की कुछ बातें कल पर टालो। जब गुस्सा आए तो कल पर टाल दीजिए। इसका पालन करें, घर परिवार में समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी सुग्रीव को दरबार में लाए। उसके बाद सभी वानर सागर की ओर चलने लगे। जानकी जी को लंका से लाने के लिए चल दिए। महाराज ने कहा, बुजुर्गों के पास बैठने से उनका अनुभव प्राप्त होता है। कथा को खूब गाइए। हर एक चौपाई में भगवान का रस है। चित्रकूट से आई नीलम गायत्री जी ने भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डाला और बाल विदुषी स्वाति शुक्ला ने राम जन्म का मार्मिक प्रसंग से लोगों को भक्ति से विभोर कर दिया। कथा के दौरान जितेंद्र शुक्ल, सालिकराम सिंह, श्याम जी, शंखधर सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed