{"_id":"5bb3c481867a557ffa247021","slug":"15385078846-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औव्वल रहने वाले पूजा समितियों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औव्वल रहने वाले पूजा समितियों को किया गया पुरस्कृत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शाश्वत वाटिका में मंगलवार को श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 39 वां पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूजन व्यवस्था, पंडाल की व्यवस्था में व्यवस्था में अव्वल समितियों को पूविवि के कुलपति प्रोफसर राजाराम यादव, सपा नेता केपी यादव और अशोक सिंह ने पुरस्कृत किया।
जय मां विंध्यवासिनी संस्था खेतासराय को प्रथम, न्यू गीतांजली संस्था नौपेड़वा बाजार को द्वितीय, एकता दुर्गा पूजा समिति सरायलोका बाजार, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जफराबाद, श्री कृष्णा दुर्गा पूजा समिति मल्हनी बाजार को तृतीय, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नौपेड़ावा बाजार को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। पूजन व पंडाल व्यवस्था में महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर को प्रथम, नवयुवक संस्था उर्दू बाजार व जय मां शीतला पूजा समिति रसूलाबाद को दूसरा, मां अष्टभुजी संस्था कंहईपुर को तीसरा पुरस्कार मिला। मार्ग सजावट में मायांजली संस्था को पहला, मां अष्टभुजी संस्था कंहईपुर को दूसरा, भारतीय पूजा समिति जहांगीराबाद व श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली को तीसरा पुरस्कार दिया गया। शोभा यात्रा व झांकी में कल्याण समिति डढ़ियाने टोला को पहला,पूर्वांचल नवयुवक संघ शकरमंडी को दूसरा, गीतांजलि संस्था को तीसरा पुरस्कार मिला। शोभा यात्रा में मां का दरबार बाल संस्था ओलंदगंज को पहला, गीतांजलि को दूसरा व सर्वोदय संस्था पानदरीबा, भाग्योदय संस्था खालिसपुर को तीसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह बागी ने किया। महासमिति के महासचिव मनीष देव व अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, इंद्रभान सिंह इंटू, इरशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।