{"_id":"5bb3c3ab867a557fff7312c6","slug":"15385076706-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नगर निकायों को नहीं मिली क्यूसीआई का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नगर निकायों को नहीं मिली क्यूसीआई का प्रमाण पत्र
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मछलीशहर को छोड़कर शेष आठ नगर निकायों को क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया (क्यूसीआई) से प्रमाणपत्र नहीं मिला है, जिससे उन्हें ओडीएफ घोषित नहीं किया जा सका। नगर निकायों की क्यूसीआई टीम से जांच होगी और उसके बाद ही खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सकेगा।
जिले में नौ नगर निकाय हैं। जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज नगर पालिका और केराकत, खेतासराय, बदलापुर, मड़ियाहूं, मछलीशहर और जफराबाद नगर पंचायत हैं। इनको दो अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त किया जाना था। जिला प्रशासन ने सभी को ओडीएफ घोषित करके शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। यह अलग बात है कि जौनपुर नगर पालिका में भी तक लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय नहीं बन पाए हैं। यहां 1978 शौचालय बनाने थे लेकिन 1550 ही बन पाए हैं। ऐसी ही स्थिति नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत केराकत, नगर पंचायत खेतासराय, नगर पंचायत बदलापुर, नगर पंचायत मड़ियाहूं, नगर पंचायत मछलीशहर व नगर पंचायत जफराबाद की भी है। नगर निकायों को केंद्र सरकार की क्यूसीआई टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। टीम ने मछलीशहर नगर पंचायत की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसे खुले में शौच मुक्त कर दिया गया। क्यूसीआई टीम नगर निकायों की अचानक जांच करेगी। इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है।
क्यूसीआई टीम द्वारा अभी तक केवल मछलीशहर नगर पंचायत की जांच की गई है। जिसके रिपोर्ट पर सरकार द्वारा उसको ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। शेष आठ नगर निकायों की जांच नहीं हुई है। जांच के बाद ही ऐ नगर निकाय ओडीएफ घोषित हो पाएंगे।-रामआसरे सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी