फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महात्मा गांधी एवं व लालबहादुर शास्त्री जयंती मनी

महात्मा गांधी एवं व लालबहादुर शास्त्री जयंती मनी

Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी एवं व लालबहादुर शास्त्री जयंती मनी

विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। प्रभात फेरी निकाली गई। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन-दर्शन पर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर शांति और अमन कायम हो सकता है। इस मौके पर पॉलिथीन व थर्मोकोल का इस्तेमाल नहीं करने और स्वच्छता की शपथ दिलाई गी। स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा, अपर जिलाधिकारी आरपी. मिश्र, रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, सभाजीत द्विवेदी प्रखर , मेहंदी रजा, पूर्व कलेक्ट्रेट अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पहलवान मौजूद रहे। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा एवं आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आंबेडकर तिराहा सब्जी मार्केट में सब्जी एवं फल की दुकानों में पॉलिथीन देखकर डीएम ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से जुर्माना वसूल करने को कहा।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित समारोह में कहा कि दोनों महापुरुषों से सत्य और सादगी की राह दिखाई, जिसकी आज जरूरत है। जगदंबा मिश्रा, राज नारायण सिंह, रमेश पाल, रविंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह एवं सुनील सिंह द्वारा रामधुन सुनाई। छात्र शिवेश, जैनभ, लक्ष्मी मौर्य एवं दिव्या श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन अशोक सिंह ने किया। प्रोफेसर बीबी तिवारी, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर बीडी शर्मा प्रोफेसर राम नारायण, प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, डॉ सुनील कुमार, डॉ राजकुमार सोनी डॉ संतोष कुमार, राकेश यादव, डॉ आशुतोष सिंह,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ निपेंद्र सिंह, डॉ अवध बिहारी सिंह, अमलदार यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को वितरित किया गया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में आयोजित समारोह में सांसद डॉ केपी सिंह ने छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर स्वच्छता की महत्ता बताई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र व समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि आज कुल 469 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही 31 अगस्त तक जिन बच्चों ने आवेदन किया है उनके खाथे में छात्रवृत्ति भेज दी गई है। प्राचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज सुभाष सिंह प्राचार्य टीडी कॉलेज डा. विनोद सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश चंद्र मौर्य, डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव, विजय चद्र पटेल, अरुण श्रीवास्तव, श्री प्रकाश गौतम, अखिलेश यादव, अनुज, शिव कुमार यादव, रवि, अंबर सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed