फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीवितत्पुत्रिका-व्रत से ही हुई थी उतरा के गर्भ की रक्षा

जीवितत्पुत्रिका-व्रत से ही हुई थी उतरा के गर्भ की रक्षा

Sun, 30 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जीवितत्पुत्रिका-व्रत से ही हुई थी उतरा के गर्भ की रक्षा

विज्ञापन
मछलीशहर। जीवितत्पुत्रिका-व्रत आश्विनमास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्र के दीर्घायु होने के लिए रखती है। यह व्रत सन्तान को बला एवं कष्टों से बचाता है और उनके जीवन को दीर्घायुत्व प्रदान करता है। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं जिनके पुत्र होते है, किन्तु जीवित नहीं बचते, उनके द्वारा जीवितत्पुत्रिका-व्रत के रखने से पुत्र जीवित रहने लगते है। इस व्रत के प्रभाव से ही अश्वत्थामा के अमोघ अस्त्र से उत्तरा के गर्भ की रक्षा हुई थी और परीक्षित को भी जीवनदान मिला था। पंडित मुरारीश्याम पांडेय के बताया कि शास्त्रों में व्रत के महात्म्य के बारे वर्णित कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में सूक्ष्म रूप में प्रविष्ट होकर अश्वत्थामा के अमोघ अस्त्र को अपने ऊपर ले लिया और उत्तरा के गर्भ में पल रहे गर्भ की रक्षा की। तभी से यह व्रत ‘जीवित्पुत्रिका’ के नाम से विख्यात हुआ। व्रत करने के विधान को बताते हुए डा. शैलेश मोदनवाल कहते है कि आश्विन कृष्णा अष्टमी के दिन स्नानादि से निवृत्त हो, भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा को स्नान कराकर गन्ध पुष्पाक्षत, धूप-दीपादि से उनकी पूजा की जाती हैं। बाजरे व चने से बना भोग अर्पित किया जाता है। इस दिन स्त्रियां उड़द के कुछ साबूत दाने निगलती है। जिसके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के सूक्ष्म रूप को उदर में प्रवेश कराने की मान्यता है। इस दिन गेंहू तथा उड़द के दान का विशेष महत्व है।पर्व पर ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है तथा उन्हें दान-दक्षिणा दी जाती है। इस दिन व्रती महिलाएं अपने पुत्रों के गलें में काले अथवा लाल रंग के रक्षासूत्र या धागे को पहनाती है। 24 घंटे के उपवास के बाद दूसरे दिन ब्रह्म बेला में दही चिउड़े का भोग लगाकर उसका कुछ भाग पशु-पक्षियों के लिए निकाला जाता है और प्रसाद के रूप में महिलाएं ग्रहण करती है।यह पर्व इस वर्ष 2 अक्टूबर को पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed