{"_id":"5bafcb5c867a554f1c0ee764","slug":"15382474978-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ विजार्ड के लिए हल किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ विजार्ड के लिए हल किए सवाल
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अमर उजाला और आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज की ओर से छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति भाव जागृत करने के उद्देश्य से लिखित परीक्षा मैथ्स विजार्ड का आयोजन शनिवार को मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में किया गया। परीक्षा में शामिल 12वीं के छात्रों ने गणित विषय से जुड़े सवालों का जवाब देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र गणित, सामान्य ज्ञान आदि विषय को लेकर काफी ऊहापोह में रहते हैं। ऐसे ही छात्रों के लिए इस तरह की परीक्षा उनकी तैयारी में काफी मददगार साबित होती है। इसी उद्देश्य के साथ ही 12वीं के गणित विषय के विद्यार्थियं के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज और अमर उजाला की ओर से मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत शीर्ष छात्रों के साथ जुडने के लिए मल्टी लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जौनपुर शहर के अन्य कालेजों में भी परीक्षा कराई जाएगी। शनिवार को हुई इस परीक्षा में एनसीईआरटी, जेईई, सैट, यूपी बोर्ड और आईएमओ से जुड़े सवाल पूछे गए। एक घंटे की इस परीक्षा में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। संबंधित विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने के लिए 8929000138 पर मिस्ड काल करना होगा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की परीक्षा से विद्यार्थियों को खुद के मूल्यांकन का अवसर मिलता है।