{"_id":"5bafcb52867a557fe112275d","slug":"153824748711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अक्तूबर से विधानसभा सम्मेलन करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अक्तूबर से विधानसभा सम्मेलन करेगी सपा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में तीन अक्तूबर से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रणनीति तय की गई। बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित थी। बैठक में कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव एवं जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए पदाधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक संगठन के लिए काम करें। चुनावी वर्ष के नाते पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर अधिक जिम्मेदारी है। बैठक में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तिथि निर्धारित की गयी। 3 अक्टूबर को जफराबाद से शुरू होकर 9 अक्टूबर को शाहगंज व सदर विस में सम्मेलन का समापन होगा। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की जन विरोधी सरकार को वर्ष 2022 के विधानसभा एवं केन्द्र सरकार को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य आप सभी युवा साथी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर उपस्थित लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिये कहा। नगर पालिका चुनाव में पार्टी से निकाले गये सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पुन: वापसी की घोषणा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, केशजीत यादव, संघर्ष यादव, सुरेश यादव, रमापति यादव, रामधारी पाल, यशवंता यादव, राजदेव यादव, अनिल फौजी, अमित यादव, विकास यादव, श्याम नारायण बिन्द, राकेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी, डा. ईश्वर लाल यादव, सुशील चन्द्र दुबे, सुशील श्रीवास्तव, डा. शबनम नाज, राजेश यादव, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद थे।