{"_id":"5bafcaa4867a554f1b1364c4","slug":"15382473144-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया झाड़ू
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के संयोजक मोनू सेठ, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह एवं सागर विधानसभा के प्रभारी अशोक कुमार निगम के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के पूरे परिसर में साफ सफाई की गयी। सीएचसी में इकट्ठे कूड़े के ढेर को गड्ढे में रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचन पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संयोजक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में वसंतलाल मौर्य, अब्दुल खान, राम चरित्र मिश्र, शिव शंकर पाल, राकेश सिंह, राज कुमार निगम, संदीप पांडेय, मोहित सोनी, संदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहें।
शाहगंज: नगर के रोडवेज परिसर में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजहर गुलाब ने स्वछता अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नजमी जौनपुरी, डाक्टर बादशाह रिजवी, शबनम रिजवी राजमती सरोज, सीमा जायसवाल, सुष्मा, रीना, अली रजा, सदिक बशर, शिवशंकर पाल मौजूद रहे। केराकत: नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए शिवमूर्ति बालिका इण्टर कालेज में वाद विवाद, भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खुशबू सोनकर प्रथम, सलमा रोजी द्वित्तीय स्थान मिला। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशा राय, चैयरमैन विजय कुमार गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार, प्रेम लाल मौर्या, अजय निषाद, अमित साहनी मौजूद रहे।