{"_id":"5bafc7fa867a55113f33feb0","slug":"153824663117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्यारोपी न्यायालय में हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्यारोपी न्यायालय में हुआ बेहोश
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब दहेज हत्या का एक आरोपी अचानक मूर्छित होकर गिर गया और तड़पने लगा। कुछ अधिवक्ताओं ने उसे सहारा देकर बैठाया और 108 एंबुलेंस पर फोन किया। एंबुलेंस से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा।मामले के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला गांव निवासी बुजुर्ग बाबुलनाथ त्रिगुनाइट, जो दहेज हत्या के मामले में आरोपी है और जमानत पर जेल से बाहर आया था । वह इसी मामले में जिला कारागार में निरुद्ध अपने दो पुत्रों अरविन्द व आनन्द की जमानत के संदर्भ में अपने अधिवक्ता कृपा शंकर सिंह से मिलने आया था। वह अपराह्न लगभग 2 बजे अचानक काँपने लगा और जमीन पर गिर पड़ा। तब उनके अधिवक्ता ने एम्बुलेन्स बुलाकर सदर अस्पताल भेजते हुए परिजनों को सूचित किया।