फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सर्जिकल स्ट्राइक-डे पर भारतीय सशस्त्र सेना संगठन को सराहा

सर्जिकल स्ट्राइक-डे पर भारतीय सशस्त्र सेना संगठन को सराहा

Sun, 30 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक-डे पर भारतीय सशस्त्र सेना संगठन को सराहा

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक-डे के अवसर पर भारतीय सशस्त्र सेना संगठन एवं गतिविधियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सहकारी पीजी कालेज मिहरावां के प्राचार्य मेजर डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं डरता। वह सहमता है तो अपने देश की बड़ी आबादी के क्षति होने से। इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां का सात साल का बच्चा भी यह जानता है कि उसकी देश के सेना के पास कौन-कौन से हथियार हैं मगर दुख इस बात का है कि हमारे यहां की 70 प्रतिशत से अधिक की आबादी सेना के संगठन और गतिविधियों से अपरचित हैं। उन्होंने सेना के सेक्शन इकाई से लेकर कमान तक के पूरे सांगठनिक ढांचे उनके पद और ड्रेस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कुल सचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि आज सेना के जवानों के आत्मविश्वास से हमें सीख लेने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों में वह सीमा पर रात में रखवाली करते हैं जिससे हम चैन से रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वालों में भी जौनपुर के लोग पीछे नहीं हैं। हम उनकी शहादत को भी भुला नहीं सकते। समारोह में पूर्व सैनिक कमलेश राय, जीएन दुबे, केके दुबे, जितेंद्र बहादुर यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस के समन्वयक राकेश यादव ने कहा कि देश ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया कि अगर हम बुद्ध, महावीर और गांधी जैसे महापुरुषों के आदर्श शांति और अहिंसा के अनुयायी है तो हम आंख दिखाने वालों को उसकी भाषा में भी जवाब देना जानते हैं। विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो बीडी शर्मा ने कहा हमें प्रबल राष्ट्र बनाने के लिए मानव-मानव के बीच भेदभाव को भुलाना होगा। समारोह का संचालन छात्र अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेड कोर के गीत हम भारतीय है ने जोश भर दिया। इस अवसर पर सहकारी इंटर कालेज की छात्रा दिव्या ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो.रामनारायण, प्रो. राजेश शर्मा, डा. संतोष कुमार, डा. राजकुमार सोनी, डा. नीरज सिंह, डा. राजबहादुर यादव, डा. रविकांत सिंह, डा. एसपी तिवारी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. मनीष गुप्ता, डॉ नृपेंद्र सिंह, डा. संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed