{"_id":"5bad2879867a557ed4318269","slug":"153807472310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ानदेय बढ़ाने की घोषणा शीघ्र करने की मांग.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ानदेय बढ़ाने की घोषणा शीघ्र करने की मांग.
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों सहायिका एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय महावीर कटरा में हुई। जिसमें मानदेय बढ़ाने की घोषणा शीघ्र करने की मांग की। साथ ही 30 अक्तूबर 2017 की तरह फिर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। दो अक्तूबर से होने वाले धरने को जिवित्का(ज्युतिया) व्रत होने के कारण धरना स्थगित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री मीनाक्षी शुक्ला ने कहा कि हमारे जनपद में संगठन जैसे चलता था। ठीक उसी तरह से चलेगा। हमारी जिला अध्यक्ष सरिता सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या हैं और रहेंगी। प्रदेश महामंत्री द्वारा किए जा रहे संगठन विरोधी कार्य से प्रदेश कमेटी नाराज है और हम लोग भी उसकी घोर निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि अगर हमारे मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा शीघ्र नहीं किया गया तो 30 अक्तूबर 2017 का इतिहास पुन: दोहराएंगे। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को होने वाली धरना जिवित्का व्रत होने के कारण स्थगित किया जा रहा है। बैठक का संचालन संगठन मंत्री चंद्रकला ने किया। बैठक में उर्मिला प्रजापति, जया साहनी, सीमा साहू, नफीस फात्मा, सुनीता सिंह, गीता सोनकर, मीना यादव, बबूना यादव, मीरा, निर्मला, मंजू सिंह, छाया यादव, मनोरमा सिंह, पुष्पा सिंह, शांति आदि उपस्थित रहे।