{"_id":"5babd347867a557ed4318150","slug":"153798737813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय से महापौर मृदुला जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर स्वच्छता रैली का समापन जेपी मेहता इंटर कालेज में हुआ। बीमारियों से दूर रहने के लिए शौचालय के इस्तेमाल, गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा, शहर को स्वच्छ बनाना है आदि स्लोगन के साथ सभी दलों के पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
रैली में स्वच्छता रैली का संदेश दिया गया। यह रैली खासकर उन इलाकों में निकाली गई जहां कम कार्यक्रम होते हैं। वाहनों पर बैठे युवा दल संगीत के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। महापौर ने कहा कि स्वच्छता सतत चलने वाली प्रक्रिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की रैली का आयोजन किया गया था। आने वाले दिनों में वार्ड स्तर पर भी स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में सपा, कांग्रेस, भाजपा, निर्दल पार्षद शामिल रहे। इनमें कमल पटेल, अजीत सिंह, सीताराम केशरी, अनिल शर्मा, विनीत सिंह आदि शामिल रहे।
विरोध के बाद उतारा पार्टी का दुपट्टा
जब रैली शुरू होने वाली थी तो वहां सपा, कांग्रेस और निर्दल पार्षद पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग गले में भाजपा का दुपट्टा पहने हुए थे। इस पर विपक्षी पार्षदों ने आपत्ति जताई कि जब यह रैली सर्वदलीय है तो फिर किसी पार्टी के चुनाव निशान का दुपट्टा लगाकर चलेंगे तो हम नहीं जाएंगे। इसकी जानकारी महापौर को मिली तो उन्होंने पार्टी का दुपट्टा उतरवाकर नगर निगम का कैप दिया। जिसके बाद सभी लोग कैप लगाकर रैली में निकले।
विज्ञापन
सिगरा से भोजूबीर तक लगा जाम
स्वच्छता रैली में शामिल वाहनों के चलते सिगरा से लेकर भोजूबीर तक जाम लग गया। नगर निगम मुख्यालय से सिगरा, फातमान, नदेसर, अंधरापुल, चौकाघाट, खजुरी, भोजूबीर, सर्किट हाउस, कचहरी होते हुए रैली जेपी मेहता पहुंची। इन मार्गों पर बड़े छोटे वाहनों की लंबी कतार के चलते जाम लग गया। जिसे छुड़ाने में पुलिस के पसीने निकल गए।