{"_id":"5baa8461867a557f6149d61a","slug":"15379016441020-05-23-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित युवक की मौत 20-05-23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित युवक की मौत 20-05-23
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। क्षेत्र के ढेमा गांव में सोमवार की रात डेंगू से पीड़ित एक युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल शर्मा पुत्र स्व. रामबरन शर्मा विगत दस दिनों से बुखार से पीड़ित था। झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार करा रहे थे। आराम न होने पर जब जांच करवाया तो टायफाइड व मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। कुछ ही दिनों में उसकी हालत निरंतर बिगड़ती ही चली गयी। सोमवार को उसे लेकर परिजन जौनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां जांच कराने के पता चला कि युवक की प्लेटलेट गिरकर 28 हजार हो गया है। स्थिति बेहद नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे बीएचयू ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन फानन में उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक यूके सान्याल ने डा. शिवम यादव व फार्मासिस्ट राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ढेमा गांव में भेज दिया। मृत युवक के परिवार में अभी भी 18 वर्षीय श्रद्धा शर्मा व 10 वर्षीय आंचल टाइफाइड से पीड़ित हैं। जबकि इससे पहले 5 सितंबर को डोमपुर निवासी प्रतिमा (17) पुत्री नन्हेलाल और 17 सितंबर को बहरा गांव निवासी कपिल निषाद (19) की डेंगूं से मौत हो चुकी है।
डा. यूके सान्याल ने बताया कि डेंगू बुखार का प्रकोप क्षेत्र में हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग गांवों में दवा का छिडकाव रहा है।
डा. यूके सान्याल ने बताया कि डेंगू बुखार का प्रकोप क्षेत्र में हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग गांवों में दवा का छिडकाव रहा है।