फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नव नियुक्त सचिवों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज से

नव नियुक्त सचिवों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज से

Tue, 25 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
नव नियुक्त सचिवों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज से

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को 15 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान करंजाकला परिसर में 25 सितम्बर से लेकर 9 अक्तूबर तक दिया जाएगा। जिसमें सचिवों व ग्राम पंचायत के अधिकार सहित योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 25 सितम्बर को पंजीकरण और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें 73वां संशोधन अधिनियम एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थायें सामान्य परिचय, ग्राम पंचायत का संगठन, उत्तरदायित्व एवं कार्य, पंचायत समितियां सामान्य परिचय, उत्तरदायित्व एवं कार्य विभाजन, जिला पंचायत के उत्तरदायित्व व कार्य, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायतों की बैठकों का आयोजन इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन 26 सितम्बर को पुनरावलोकन प्रशिक्षक दल, केन्द्रीय व राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों से प्राप्त धनराशि व्यय के मानक व प्रक्रिया, ग्राम पंचायत विकास योजना एवं जीपीडी तैयार करने हेतु अभ्यास अध्ययन भ्रमण और तीसरे दिन 27 सितंबर को पुनरावलोकन प्रशिक्षक दल, सरकारी सेवा आचरण नियमावली, अनुशासनात्मक कार्यवाही, जीआईएस, एनपीएस, ग्रेच्युटी अवकाश के नियम, जॉब चार्ट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सम्बन्ध, ग्राम पंचायत के विभिन्न खातों का संचालन एवं रखरखाव, चौथे दिन 28 सितंबर को पुनरावलोकन प्रशिक्षक दल, भण्डार क्रय नियम, लेखा परीक्षा-सीएजी,विभागीय एवं स्थानीय,स्टाक रजिस्टर, कैश बुक, परिवार रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का रखरखाव, पांचवें दिन 29सितंबर को पीएमआवास योजना, पुनरावलोकन, सीएम आवास योजना, सांसद एवं प्रधानमन्त्री आदर्श ग्राम योजना, अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अरबन मिशन एवं मिशन अन्त्योदय के अन्तर्गत कराए गए कार्यों का अध्ययन भ्रमण, छठवें दिन 30 सितंबर व सातवें दिन एक अक्तूबर को पुनरावलोकन,मनरेगा अधिनियम 2005 के प्रमुख बिन्दु व संशोधन, मनरेगा योजनान्तर्गत अनुमन्य कार्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन एवं कृषि सम्बन्धी कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसीप्रकार 9 अक्टूबर तक नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed