फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रुप पर आई समस्याओं का होगा निस्तारण

ग्रुप पर आई समस्याओं का होगा निस्तारण

Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप पर आई समस्याओं का होगा निस्तारण
जफराबाद। नगर पंचायत जाफराबाद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी की पहल पर नगर पंचायत की समस्या के निदान के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। जिसका नाम नगर पंचायत जफराबाद रखा गया है। ग्रुप में नगर पंचायत के तमाम लोगों को जोड़ा गया है। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल व समस्त कर्मचारी, सफाई कर्मी, विद्युत कर्मी, पेयजल कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सहित जफराबाद के व्यापारियों तथा सभी वार्डों के जागरूक नौजवानों को जोड़ा गया है। ग्रुप के माध्यम से नगर के समस्याओं की मानीटरिंग के लिए जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को भी जोड़ा गया है। अपराध संबंधी समस्याओं की मानीटरिंग के लिए थानाध्यक्ष पूर्व कुमार सिंह को भी जोड़ा गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह ग्रुप नगर पंचायत में जनता की समस्या को सुनने तथा तत्काल उसके निदान के लिए बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत की जनता को अपनी बात या अपनी समस्या के लिए प्रार्थना पत्र लेकर नगर पंचायत कार्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दो दिन में ग्रुप पर स्वास्थ्य, बिजली तथा सड़क के संबंध में जफराबाद के कुछ नौजवानों ने शिकायत किया तथा समस्या से संबंधित फोटो भी ग्रुप पर डाला। जफराबाद के नाव घाट सेतु मार्ग पर रविवार को शाम स्ट्रीट लाइट न जलाने की शिकायत पर तत्काल स्ट्रीट लाइट को सही करा दिया गया। मोहल्ला नासही में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जय हिंद सेठ ने सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल गली की सड़क टूट जाने की शिकायत किया तथा उसे मरम्मत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed