{"_id":"5ba933e4867a557ff47de776","slug":"15378155037-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को छात्र संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि यादि कालेज प्रशासन आपसी स हमति से चुनाव तिथि घोषित नहीं करता है तो छात्र सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में सभा के दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि दो सप्ताप तक छात्र चुनान तिथि घोषित होने का इंतजार करेंगे। इसके बाद जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। गौरव सिंह ने कहा कि कालेज में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है लेकिन उसकी सुधि लेने वाला नहीं है। छात्र समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। सचिन सिंह ने कहा कि कालेज प्रशासन तानाशाही कर रहा है। कालेज में छात्र संघ चुनाव के बाद प्रशासन की तानाशाही पर अंकुश लग जाएगा। इस नाते कालेज छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहता है। अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कालेज प्रशासन से बातचीत कर चुनाव कराने की पहल करेंगे। इस मौके पर कुंवर राजदीप सिंह, शिवम सिंह, हर्षित सिंह, विशाल सिंह, किशन विक्रम सिंह, शिखर द्विवेदी, उद्देश्य सिंह, विकास ओझा, रमेश यादव, गोपाल सोमकर, रामवचन, भैयालाल, शशांक मिश्र, सर्वेश तिवारी, अंकिन मिश्र, हिंमांशु दुबे, प्रिंस सिंह, राजनीश सिंह आदि मौजूद थे।