फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयुष्मान योजना के लिए मानक पूरा नहीं कर रहे अस्पताल

आयुष्मान योजना के लिए मानक पूरा नहीं कर रहे अस्पताल

Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए मानक पूरा नहीं कर रहे अस्पताल
जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के मानकों को जिले के तमाम निजी चिकित्सालय पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में तमाम अस्पताल अनुबंध से कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को मानक पूरा करके आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के तहत अर्ह रोगी निजी चिकित्सालयों में भी मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अस्पताल जिन बीमारियों का इलाज करते हैं, उनके लिए उस हिसाब से मानक तय किए गए हैं। ज्यादातर अस्पतालों की दिक्कत यह है कि वे सुविधाओं को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं लेकिन उनके पास उतने इंतजाम नहीं होेते है। यही पैनल में शामिल होने में बाधा बन रहा है। जिन अस्पतालों को आनलाइन आवेदन किया था, उनमें से चार निजी अस्पतालों की जांच कराई गई लेकिन कोई मानक पर खरा नहीं पाया गया। शासन ने अस्पताल संचालकों के लिए आपरेशन थिएटर, गुणवत्तायुक्त उपकरण, स्वच्छ वार्ड, विशेषज्ञ चिकित्सक, दवाओं की उपलब्धता, कंप्यूटर, जांच की सुविधा के आधार पर मूल्यांकन करने को कहा है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले अस्पतालों की जांच व अनुबंध कमेटी का गठन किया गया। आनलाइन किए गए आवेदन की प्रिंट आउट निकाल कर उसी आधार पर अस्पतालों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जा रही है। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही अस्पतालों का अनुबंध किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि फिलहाल चार सरकारी अस्पतालों का चयन किया गया है। निजी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने के प्रयास किए जा रह हैं। उनको पत्र लिखा गया है। अब तक जिनके आवेदन आए थे, उनकी जांच कराई गई लेकिन वे मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। लिहाजा उनको पैनल में शामिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed