{"_id":"5ba7e28d867a5501332a66b3","slug":"153772914620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माज को बांटने का काम कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माज को बांटने का काम कर रही भाजपा
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक रविवार को रोडवेज स्थित एक होटल में पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह के उपस्थित में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि भाजपा समाज में कांटे बोती जा रही है। वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। यह पार्टी समाज के भाईचारे को तोडने और विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने के साथ-साथ सांप्रदायिकता की आड़ में वोटों का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा को राष्ट्रहित में रोकना जरूरी है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, मिथलेश यादव, अब्दुल्ला पहलवान, पिन्टू खान, सैयद उरूज, त्रिभुवन यादव, ग्यासुद्दीन, देवमणि यादव, विक्रमजीत बिंद, सुफियान अहमद गुड्डू, प्रेम प्रकाश जायसवाल, अफसर अहमद, श्रीपति यादव, राम आशीष यादव, मनोज यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।