{"_id":"5ba7e26a867a55019d6177fa","slug":"15377291102-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर सैयद अहमद इण्टर कालेज ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर सैयद अहमद इण्टर कालेज ने जीता पहला मैच
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के सर सैयद अहमद इंटर कालेज तालीमाबाद सबरहद के क्रीड़ांगन पर रविवार कों दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।इस दौरान कुल चार मैच खेला गया। जिसमें सीनियर वर्ग में पहला मैच सर सैयद अहमद इण्टर कालेज,दूसरा मैच सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली, तीसरा मैच शिया कालेज और चौथा मैच जूनियर वर्ग में सर सैयद अहमद इण्टर कालेज की टीम ने जीता। जिसका उद्घाटन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर व खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया।
सीनियर वर्ग में पहला मैच सर सैयद अहमद इण्टर कालेज व सेंट थॉमस के बीच हुए मुकाबले में सर सैयद के खिलाडिय़ों ने पहला मैच जीता। दूसरा मैच सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली व मो. हसन इण्टर कालेज जौनपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली ने मैच जीता। तीसरा मैच सेंट थामस कालेज व शिया कालेज जौनपुर के बीच हुआ। जिसमें शिया कालेज ने जीत हासिल की। चौथा मैच सर सैयद व खुदौली के बीच खेला गया जिसमें सर सैयद ने जीत हासिल की। जूनियर वर्ग में सेंट थामस व शिया कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमे सेंट थामस ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मो.शाहिद नईम, एजाज अहमद, अब्दुला एडवोकेट, डा. इमरान, अबू सलमान, यासिर, शिशिर कुमार यादव, अनिल सिंह, रिजवान अहमद, मिर्जा जरियाब बेग, मिर्जा शमीम बेग, असगर मेंहदी आदि मौजूद रहे।