{"_id":"5ba7e170867a557e876d948a","slug":"153772886014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हुई विशेष बूथ दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हुई विशेष बूथ दिवस का आयोजन
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। सभी बूथ लेवल आफिसर(बीएलओ) मतदाता सूची और प्रपत्र के साथ सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संबंधित बूथ पर मौजूद रहे।
एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा। इसके अलावा सूची से बोगस मतदाताओं का नाम हटाने और जिन लोगों का नाम सूची से छूट गया है उसे शामिल करने का काम चल रहा है। मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़वाने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका में हैं। रविवार नगर के साजिदा गल्र्स इंटर कालेज शेख मुहामिद मीरमस्त पोलिंग बूथ पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। समाजवादी पार्टी के शकील मंसूरी ने पार्टी के बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं के साथ सूची का अवलोकन किया। बसपा व भाजपा के कार्यकर्ता भी विशेष बूथ दिवस पर सक्रिय भूमिका में दिखे। इस मौके पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने से लेकर सूची में नाम जोडने, सूची से नाम हटाने या फिर नाम में संशोधन के लए मतदाताओं से अलग अलग प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। दिसंबर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।