{"_id":"5ba7df8a867a557f714f7e0d","slug":"153772837312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूदान की भूमि पर माफिया कर रहे है कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूदान की भूमि पर माफिया कर रहे है कब्जा
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में बिनोवा भावे की खाली पड़ी भूमि पर मनबढ़ द्वारा बाउन्ड्री बनवाए जाने पर ग्रामीणों ने शनिवार रात में बाउन्ड्री वाल गिरा दिया और नारे बाजी की। ग्रामीणों का आरोप है सिद्दीकपुर में ज्यादातर जमीन बिनोवा भावे भूदान समिति की है। जिनके कई विवादित मामले न्यायालय में चल रहे हैं। सिद्दीकपुर जफरपुर सङक पर डेढ़ एकड़ जमीन पर मनबढ़ बाउंड्री खड़ा कर रहे थे। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया लेकिन वह नहीं माने। कब्जा लगातार जारी था । समिति की जमीन के अलावा ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। जिसमें एक पापर्टी डीलर की भूमिका है। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की शाम को एकजुट होकर बाउंड्री वॉल को गिरा दिया और वही पर भू माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफियाओं की नजर खाली जमीन पड़ी भूदान समिति की और ग्राम समाज की जमीनों पर काफी दिनों से गड़ी है। वह उस पर कब्जा पाना चाहते हैं। जबकि यहां की अधिकतर जमीनों का मामला न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा असलहो प्रदर्शन कर दबंग यहां जबरजस्ती बाउंड्री वॉल बनवा रहे थे। बार बार मना करने पर नहीं माने।जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाउंड्री वा ल ध्वस्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि भूदान समिति की जमीनों पर किसी भी हाल में कब्जा नहीं होने देेंगे।